नई दिल्ली, मई 8 -- करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के पॉपुलर कपल हैं। दोनों को फैंस साथ में काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं फैंस तो काफी समय से दोनों की शादी का इतंजार कर रहे हैं। खैर इस बीच अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें करण, तेजस्वी से कुछ ऐसा कह देते हैं कि एक्ट्रेस अपने आंसू नहीं रोक पाती हैं।क्या कहा करण ने तेजस्वी को दरअसल, करण और तेजस्वी देसी ब्लिंग में नजर आने वाले हैं। इसमें दिखाया जाएगा दुबई में पैसे वाले इंडियन्स कैसे लग्जरी लाइफ जीते हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसी शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें करण और तेजस्वी को दिखाया है। इसमें करण, तेजस्वी को बोलते हैं कि उन्होंने उनके रिलेशनशिप को क्यों डिसरिस्पेक्ट किया है। ये हम नहीं है। करण की बात सुनकर तेजस्वी रोने लग जाती हैं। वहीं एक मोमेंट फिर आता है कि रिज...