तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष की अपनी कुर्सी बचाएं : पटेल
पटना, मई 18 -- प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव एनडीए सरकार पर टिप्पणी करने की जगह नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बचा लें तो बेहतर होगा। सोमवार को जारी बयान में तेजस्वी ने कहा कि भाजपा सरकार के जल्द गिरने के दावे कर वे दिवास्वप्न देख रहे हैं। वे कोई भविष्यवक्ता नहीं हैं जो सरकार की उम्र तय करेंगे। दूसरों के भविष्य की भविष्यवाणी करने की जगह अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता उन्हें करनी चाहिए। तेजस्वी यादव का यह बयान उनकी हताशा को दर्शाता है। हर चुनाव में सीएम बनने का सपना देखते हैं, लेकिन जनता उनके इस मंसूबे पर पानी फेर रही है। वे अपनी पार्टी बचा लें तो वही उनकी उपलब्धि होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.