तेजस्वी चाहते थे कि तेज प्रताप चुनाव हारें, बड़ा दावा कर बोले आकाश यादव- जगदानंद को मोहरा बना मेरी बलि ली गई
पटना, नवम्बर 25 -- बिहार में कुछ वक्त अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव प्रकरण ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब आकाश यादव ने एक बार फिर एक साक्षात्कार में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और परिवार तथा पार्टी से अलग होकर जेजेडी बनाने वाले तेज प्रताप यादव को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। नेहा सिंह राठौड़ के साथ एक पॉडकास्ट में आकाश यादव ने दावा किया है कि तेजस्वी यादव चाहते थे कि तेज प्रताप यादव चुनाव हार जाएं। आकाश यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह को मोहरा बनाकर उनकी बलि दी गई। इस पॉडकास्ट में आकाश यादव ने कहा कि यह सच है कि एक समय बिहार में लोग सिर्फ तेज प्रताप यादव को ही जानते थे और पहचानते थे। तेजस्वी यादव को साल 2015 में लॉन्च किया गया था। आकाश यादव ने कहा कि साल 2015 से लेकर 2019 तक के दौर में तेज प्रताप यादव के नाम को लेकर एक बड़ा लहर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.