पटना, अप्रैल 5 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को न तो बिहार से लगाव है और न ही यहां के विकास से कोई सरोकार। उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता की कुर्सी हथियाना और अपने परिवार को सुरक्षित करना है। ​तेजस्वी यादव को राजनीति विरासत में मिली होगी, लेकिन उसके साथ उन्हें भ्रष्टाचार और घोटालों की वह कार्य संस्कृति भी मिली है, जिसने बिहार को दशकों पीछे धकेल दिया। उनके लिए राजनीति जनसेवा का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी तिजोरी भरने का एक व्यवसाय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...