पटना, मार्च 15 -- सहकारिता मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद चन्द्रवंशी ने दावा किया है कि एनडीए बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजद नेता तेजस्वी यादव के पास जरूरी समर्थन नहीं है, उनकी नजर उनके उम्मीदवार की जेब पर है। डॉ. चन्द्रवंशी ने रविवार को जारी बयान में कहा कि महागठबंधन के विधायकों को पता है कि उनके पास जरूरी समर्थन नहीं है, इसलिए वे अपना वोट बर्बाद करने की बजाय एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे। तेजस्वी को बड़बोलापन अपने पिता लालू प्रसाद से विरासत में मिला है। यदि तेजस्वी के पास वास्तविक ताकत होती, तो वे राज्य सभा के लिए अपने परिवार के किसी सदस्य को ही मैदान में उतारते, न कि किसी अन्य उम्मीदवार को। सहकारिता मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार विस चुनाव के पहले...