पटना, अप्रैल 2 -- हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु सिंचाई मंत्री संतोष कुमार सुमन ने तेजस्वी यादव का बिहार को लेकर दिए गए बयान और राहुल गांधी की विदेश में भारत के खिलाफ टिप्पणी को नकारात्मक और गैर-जिम्मेदाराना राजनीतिक सोच का परिणाम बताया है। कहा कि दोनों नेताओं की लगातार राजनीतिक असफलताओं ने उन्हें व्यथित और कुंठित कर दिया है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए देश और बिहार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। मगर बिहार और देश की जागरूक जनता ऐसे भ्रामक और निराशावादी राजनीति को पूरी तरह समझती है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका करारा जवाब देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...