पटना, अप्रैल 1 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि तेजस्वी यादव द्वारा केरलम् में चुनाव प्रचार के दौरान बिहार को गरीब राज्य बताना घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता की राजनीति के लिए तेजस्वी यादव लगातार बिहार और बिहारवासियों की छवि को ठेस पहुंचाने वाले लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। बिहार चुनाव प्रचार के दौरान भी बिहार का अपमान करने वाले डीएमके नेताओं के साथ मंच साझा किया गया और अब केरल चुनाव में 14 करोड़ बिहारवासियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...