पटना, अप्रैल 8 -- जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव की ओर से केरल में जाकर बिहार को गरीब बताना ठीक नहीं है। बुधवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा कि बाहर जाकर राज्य की बुराई करना गलत है। हमारा जन्म यहां हुआ है। बिहार के लोगों का दिल बड़ा है। तेजस्वी को ऐसा नहीं बोलना चाहिए। तेजस्वी के राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि यह उनके दल का मामला है। अब वे बच्चे नहीं हैं। तेज प्रताप ने निशांत कुमार के अनुभव पर सवाल उठाए। कहा कि जैसे मुझे अनुभव नहीं था, निशांत भी धीरे-धीरे सीख जाएंगे। तेज प्रताप ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के लिए योग्य बताया और कहा कि मैं उनका समर्थन करता हूं। शराबबंदी पर कहा कि बिहार में हर जगह यह मिल रही है। सूखे नशे का क...