पटना, दिसम्बर 11 -- भारतीय रसायनज्ञ परिषद के अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रो. रणजीत वर्मा ने गुरुवार को रसायन शास्त्र के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए वार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की। धारवाड़ (कर्नाटक) के प्रो. तेजराज अमीनाभावी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है। ड्रग डिलीवरी में उपयोगी नैनो पदार्थों की खोज के लिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रो. वर्मा ने बताया कि 77 हजार से ज्यादा शोध लेखों में संदर्भित और 137 एच-इंडेक्स से वैज्ञानिकों की श्रेणी में विश्व में अपनी साख बनाने वाले डॉ. अमीनाभावी ने पॉलीमर के बहुआयामी उपयोगों पर शोध प्रकाशित किया है। कर्नाटक के हुबली में 22 दिसंबर को आयोजित रसायन शास्त्र के 44वें वार्षिक सम्मेलन में उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। उनके अतिरिक्त सात अन्य वैज्ञानिक भी पुरस्कृत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.