पटना, जुलाई 26 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव पटना के बेऊर जेल में कैद हैं। नीट पेपर लीक के खिलाफ पटना में हुए प्रदर्शन और हंगामे में तेजप्रताप यादव सड़क पर नजर आए थे। जिसके बाद पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। तेजप्रताप यादव के वकील ने बताया है कि जेजेडी सुप्रीमो पर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया गया है। जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी के बाद पार्टी नेता वीणा मानवी भड़की हुईं नजर आईं। वीणा मानवी ने दावा किया कि तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी के बाद उनकी गिरफ्तारी की वजह पुलिस ने नहीं बताई है। तेजप्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह ने कहा कि तेज प्रताप यादव को सिटी सेंटर मॉल से 25 जुलाई की शाम 7.30 बजे गिरफ्तार किया गया था। मॉल के सीसीटीवी फुटेज से इस बात का पता चल...