पटना, जुलाई 26 -- NEET पेपर लीक मामले में प्रदर्शन के बाद आखिरकार जनशक्ति जनता दल सुप्रीमो तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। तेजप्रताप यादव को देर रात मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। इसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया है। तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी के बाद वकील जगन्नाथ सिंह ने कहा कि अभी तक हमें कोई सूचना नहीं मिली है। हमें सिर्फ गिरफ्तारी मेमो दिया गया है। हमें एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। तेजप्रताप यादव पर धारा 109 और 307 (हत्या की कोशिश) जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। गांधी मैदान थाने में यह केस दर्ज किया गया है। दरअसल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को बिहार बंद के दौरान 13 जिलों में भारी उपद्रव हुआ। उधर, पटना पुलिस ...