नई दिल्ली, जुलाई 19 -- iQOO तेजी से अपने स्मार्टफोन और टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। खबर है कि अब कंपनी नए iQOO 16 फोन के साथ एक छोटू टैबलेट भी लॉन्च करेगी। आईकू का अगला बड़ा लॉन्च इवेंट सितंबर या अक्टूबर में चीन में आयोजित कर सकता है। यह इवेंट का स्टार iQOO 16 होगा। लेकिन यह फोन अकेला नहीं है जो इस इवेंट में एंट्री करेगा। कहा जा रहा है कि इसी इवेंट में कुछ अन्य डिवाइस भी आ सकते हैं, जैसे कि iQOO Neo 12 और एक कॉम्पैक्ट टैबलेट। टैबलेट पिछले साल से अफवाहों में है लेकिन अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है। अब आखिरकार इस टैबलेट को चीन में अपना पहला महत्वपूर्ण सर्टिपिकेशन मिला है, जिससे पता चलता है कि यह लॉन्च के करीब पहुंच रहा है।iQOO के कॉम्पैक्ट टैबलेट को अपना पहला सर्टिफिकेशन मिला ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि iPA2691 मॉडल नंबर व...