नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- Oppo Reno 17 Series चीन में 16 नवंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले कंपनी ने अपकमिंग फोन्स में मिलने वाले प्रोसेसर की जानकारी दे दी है। कंपनी के अनुसार, स्टैंडर्ड रेनो 17 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट होगा, जबकि रेनो 17 प्रो में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8550 सुपर चिपसेट दिया जाएगा। इन दोनों फोन में टच रिस्पॉन्स और नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए अलग से चिप्स होंगे, साथ ही इनमें 120fps गेमिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी इसी इवेंट में Oppo Pad Air 6 टैबलेट और Watch 5 स्मार्टवॉच भी पेश करेगी। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...Oppo Reno 17 सीरीज फोन में क्या होगा खास गैजेट्स360 की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 ओप्पो रेनो 17 को पावर देगा, ज...