बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- तेघड़ा। सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका हाई स्कूल में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बने भवन का उद्घाटन विधायक रामरतन सिंह ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्य पार्षद सुरेश रौशन, स्कूल की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह, लोजपा के वैद्यनाथ महाराज, सुशील केजरीवाल, पूर्व पार्षद भूषण सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। विधायक ने कहा कि स्कूल में भवन निर्माण होने से बच्चों को सुविधा मिलेगी। मौके पर स्कूल की अध्यक्ष व प्रिंसिपल ने आए अतिथियों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...