मुंगेर, अप्रैल 4 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के तेघड़ा गांव में 24 घंटे के अखंड रामधुन के धार्मिक कार्यक्रम में रामनाम के संकीर्तन से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। हरे राम, हरे कृष्ण के जयघोष और संकीर्तन से गांव का चप्पा चप्पा आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन होकर झूमते नजर आ रहे है और भगवान राम और कृष्ण के नाम का जाप करते हुए भक्ति रस में डूबे रहे। इस धार्मिक अनुष्ठान में महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखी जा रही है। विभिन्न संकीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज रहा। श्रद्धा और उमंग के साथ इस अनुष्ठान में लोग शामिल हो रहे है। संकीर्तन स्थल पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, राधा-कृष्ण और हनुमान जी की सजीव एवं आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्...