मुंगेर, अप्रैल 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड के तेघड़ा गांव में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर 24 घंटे के अखंड रामधुन यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बजरंग चौक से हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित विनय झा ने कलश पूजन के उपरांत महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा डंगरी नदी से बजरंग चौक से शुरू होकर दुर्गा स्थान, काली स्थान, घोषपुर, राजगंज, दुलारपुर, बेगमपुर, रतनी होते हुए फिर बजरंग चौक पहुंचा। इस मौके पर अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, दीपक कुमार, पीयूष कुमार, गोलू कुमार, ऋषभ कुमार, राजीव कुमार, बंटी कुमार, मुकेश कुमार, अभिनव कुमार, सुनील शर्मा, सुजल कुमार, अभिषेक, रामकुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...