मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- मुरादाबाद। तेंदुओं पर काबू पाने के लिए मुरादाबाद मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने खास पहल की है। गांव बस्ती से नजदीक गन्ने की खेती न करके एक निर्धारित दूरी पर करने के लिए किसानों को मनाया जाएगा। गांव के नजदीक वाले खेतों में दूसरी लाभकारी फसलों को बोने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिले में इस साल पांच लोगों को तेंदुआ मार चुका है बीस लोगों को हमले में घायल कर चुका है। मानव वन्य जीव संघर्ष को न्यून करने के लिए की जा रहीं अब तक की कवायद के बाद भी हमले जारी हैं। मंगलवार को जिले की कांठ तहसील क्षेत्र में तेंदुए ने एक महिला को पंजा मार कर घायल कर बुरी तरह घायल कर दिया। पूरा जिला तेंदुओं के हमलों से दहशतजदा है। अभी तक तेंदुओं के हमले में एक बात सामने आई कि गन्ने के खेत में तेंदुओं के छिपने की जगह है। बस्ती के किनारे गन्ने ...