मुरादाबाद, अगस्त 30 -- मुरादाबाद जिले के बहापुर बलिया गांव में अब तक तीन मौतें तेंदुए के हमले से हो चुकी हैं। यहां गांव में लाइट कम लगी थीं। तीसरी मौत के दौरान ग्रामीणों ने इस बात की भी शिकायत की थी। आपदा प्रबंधन विभाग ने यहां सौ लाइटें लगवाई हैं। वहीं गांव में सतर्कता के लिए पहरा दिया जा रहा है। इस गांव में आपदा मित्रों की टीम भी काम कर रही है। लालपुर पीपलसाना पांच किमी रेंज में है वहां कंट्रोल रूम बना कर ड्रोन से भी तेंदुए को खोजा जा रहा है। इस गांव में तेंदुए के खौफ से लोगों की नींद हराम है। यह भी पढ़ें- दिव्यांग को घर से खींचकर तेंदुए ने खाया, सीना-दिल-पेट से लेकर पसलियां भी चबाईं ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि कुछ जिम्मेदार विभाग जिनकी तैनाती पूर्व में अलग कार्यों के लिए की गई थी उन्होंने अपना दायित्व नहीं निभाया। यहां ग्रामीण ते...