हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में तेंदुए ने घात लगाकर 10 साल के अंश पर हमला बोल दिया। हमले में बच्चे के पेट और मुंह पर गहरे जख्म हैं। बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हमले के दौरान बच्चे ने जो साहस दिखाया, उसकी चौतरफा चर्चा हो रही है। उसने दोनों हाथों से तेंदुए का गला पकड़ा और आखिर तक नहीं छोड़ा। शोर मचाने पर आदमखोर को भागना पड़ा। जानकारी के अनुसार, अंश दोस्त के साथ दुकान पर सामान लेने गए गया था। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम 7:15 बजे 10 वर्षीय अंश पुत्र प्रेम शंकर और उसका साथी 7 वर्षीय समर निवासी विजयपुर रतनपुर चकलुवा दुकान पर जा रहा था। घात लगाए बैठे तेंदुए ने अंश पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- CM पुष्कर धामी के मंत्री इतने आहत क्यों हुए? सुसाइड की धमकी दे डालीतेंदुए से भिड़ गया अंश तेंदुए को देख अंश ने शोर मचाया औ...