बहराइच, मार्च 22 -- नानपारा। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मानव व वन्य जीव संघर्ष कार्यक्रम में शिवपुर ब्लाक के बदलूपुरवा निवासी 10 वर्षीय अक्षय लाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्ति पत्र देकर तेंदुए से संघर्ष कर स्वयं को बचाने के लिए सम्मानित किया। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्त ने बताया कि पांच दिसंबर की रात 8 बजे अक्षय लाल अपने पिता लल्लू के साथ खेत से घर जा रहा था। तभी रास्ते में गन्ने के खेत से तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान अक्षय लाल ने साहस का परिचय देते हुए पिता के साथ स्वयं को साइकिल के पीछे छिपकर शोर मचाना शुरू किया। जिससे तेंदुआ डर कर भाग गया। वन विभाग ने पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ लिया था। मानव वन्य जीव संघर्ष में उत्कृष्ट कार्य के लिए अक्षय लाल को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.