बलरामपुर, जून 9 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। बरहवा रेंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला के मजरे कौवा गांव में सोमवार रात तेंदुए के हमले से एक बछड़ा घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। कौवा गांव निवासी रमेश वर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे गांव के उत्तर स्थित उनकी पशुशाला में बंधे बछड़े पर तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक पशुओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे और टॉर्च की रोशनी में उन्होंने तेंदुए को देखा। शोर मचाने और हल्ला-गुहार करने पर तेंदुआ बछड़े को छोड़कर राप्ती नदी की ओर भाग गया। यह भी पढ़ें- पशुशाला में बंधे बछड़े पर तेंदुए ने हमला कर किया घायल, ग्रामीण भयभीत तेंदुए के हमले में बछड़ा बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में ...