संवाददाता, अगस्त 4 -- UP News: यूपी के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुरजन नगर चौकी अंतर्गत लालापुर पीपलसाना गांव के जंगल में सोमवार दोपहर तेंदुए ने चारा लेने गई 52 वर्षीय महिला को मार डाला। महिला की तलाश में पहुंची उसकी बेटी भी तेंदुए के सामने आ गई। मां के शव के पास बैठे तेंदुए ने युवती पर भी झपट्टा मारा लेकिन वह शोर मचाते हुए जान बचाकर भाग निकली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। गांव लालापुर पीपलसाना निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी संतोष देवी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रामगंगा नदी पार कर पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला की गर्दन और चेहरे पर हमला कर उसे मौत के घाट उत...