लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी ग्राम पंचायत के मजरा बुझिया निवासी सुग्रीव चौहान के घर के आंगन में बंधी बकरी को बीती रात तेंदुए ने निवाला बना दिया। जैसे ही बकरी की चिल्लाने की आवाज परिजनों को सुनाई दी, परिजन जग गए। तब तक तेंदुआ बकरी को लेकर गन्ने के खेत में भाग गया। सुबह मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...