लखीमपुरखीरी, अप्रैल 23 -- रजागंज। महेशपुर रेंज की बेलहरी बीट के ग्राम कोटबारा के मजरा नौगमा में ग्राम प्रधान सुशील वर्मा के पालतू कुत्ते को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत है और लोग भयभीत हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में गश्त व निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...