बहराइच, मार्च 26 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलसिंहपुर ग्राम पंचायत के मजरा चौकीदारपुरवा में गुरुवार को जंगल किनारे खेत में घास चर रही बकरियों के झुंड पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में रामप्यारी गौतम की बकरी मर गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को छोड़कर जंगल में भाग गया। गांव निवासी राजेश ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। राजेश ने बताया कि लगातार तेंदुए की बढ़ती आवाजाही अब इंसानों, खासकर बच्चों के लिए भी खतरा बन रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की गतिविधियां बढ़ी है और अक्सर आबादी क्षेत्र के आसपास दिखाई देता है। इस वजह से लोग घरों से निकलने और बच्चों को अकेले बाहर भेजने में डर महसूस कर रहे हैं। मोतीपुर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रेंजर सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने...