अमरोहा, जनवरी 29 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव रसूलपुर भांवर में मंगलवार शाम गन्ने की फसल काट रहे किसान पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। किसान के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला, किसान बाल-बाल बच गया। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान जेथा सिंह अपने खेत पर खड़ी गन्ने की फसल की कटाई कर रहा था। इसी दौरान गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला किया। तेंदुए के पंजों की चपेट में आने से किसान की जैकेट फट गई। हालांकि किसान घायल नहीं हुआ। जेथा सिंह के मुताबिक तेंदुए को सामने देख साहस खोने से दूर उन्होंने शोर मचा दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े तो भीड़ के बीच शोर को सुन तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। फिलहाल...