मुख्य संवाददाता, अगस्त 12 -- यूपी के मुरादाबाद में मलकपुर सेमली गांव में मंगलवार को तेंदुए ने एक ही दिन में अलग-अलग समय पर दो किसानों पर हमला कर दिया। दोनों हमलों में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। लगातार दो हमलों से खादर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीा पहली घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। गांव निवासी 22 वर्षीय पुष्पेंद्र अपने भाइयों और चाचा के साथ खेत में धान की फसल में यूरिया खाद डालने गया था। पुष्पेंद्र खेत में खाद बिखेर रहा था, तभी गन्ने के खेत से अचानक निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने उसकी गर्दन पर पंजा मारकर जमीन पर गिरा दिया और उसे खींचकर गन्ने की ओर ले जाने लगा। शोर मचाने पर तेंदुआ किसान को छोड़कर खेत म...