तेंदुए जैसा जानवर दिखने का ग्रामीणों ने किया दावा, टार्च ले कर तलाशते रहे लोग
बस्ती, जून 14 -- बसती। कप्तानगंज ब्लॉक के राजस्व ग्राम मीतासोती स्थित मनोरमा नदी के पिपरौला घाट के पास तेंदुए जैसे दिखने वाले एक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना से इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का दावा है कि वह जानवर एक कुत्ते को मुंह में दबाकर जंगल की ओर भाग गया। पिपरौला घाट पर दुकान चलाने वाले राम सुमेर ने बताया कि उनके सामने ही तेंदुए जैसा दिखने वाला जानवर एक कुत्ते को मुंह में दबाकर जंगल की ओर चला गया। वहीं, घाट पर मौजूद जिन्नू ने भी बताया कि दुकान बंद करने के दौरान उन्होंने उसी जानवर को कुत्ते को दबोचकर जंगल की तरफ भागते देखा।घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों में भय का माहौल बन गया। कुंवर विक्रम सिंह, नीतीश, संदीप चौधरी, राम भवन, ऋषिकेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पूरी रात सतर्क रहे। वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) राजू प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.