प्रयागराज, जनवरी 27 -- झूंसी। छिबैयां गांव की बेटी तनु ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए खूंखार तेंदुए को कमरे में कैद कर क्षेत्र में फैले उसके आतंक को खत्म किया था। इस बहादुरी के लिए वन विभाग ने गणतंत्र दिवस पर तनु को विशेष रूप से सम्मानित किया है। गौरतलब है सरायइनायत और झूंसी क्षेत्र में छह महीने तक आतंक का पर्याय बना तेंदुआ 8 जनवरी को भटकते हुए रतन सिंह के घर में घुस गया था। तेंदुए ने पहले ही दो ग्रामीणों को हमला कर घायल कर दिया था। जब वह घर के एक कमरे में दाखिल हुआ, तो वहां मौजूद 18 वर्षीय तनु ने बिना डरे सूझबूझ दिखाई और तत्काल कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। जिसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में सफल रही। तनु की इसी बहादुरी के लिए प्रभागीय वन निदेशक अरविंद यादव ने बहादुर बेटी को प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज...