बगहा, सितम्बर 22 -- पिपरासी। वीटीआर से भटक कर आए तेंदुए की तलाश में बिहार यूपी के वनकर्मी चक्कर लगा रहे है। बावजूद दोनों राज्यों के सीमावर्ती गांवों में तेंदुए का लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। इससे वनकर्मी परेशान हैं। ग्रामीणों में डर बना हुआ है। बीते दिनों पिपरासी के केरवनिया टोला में तेंदुए ने एक कुत्ते का शिकार किया गया था। गांव में लगातार शिकार की तलाश में तेंदुए को कई बार देखा गया था। इसको देखते हुए वन विभाग के तरफ से ट्रैकिंग किया जा रहा है।

तेंदुए की लोकेशन की खोज उसके बाद सीमावर्ती यूपी के जटहा बाजार थानाक्षेत्र के माघी कोठिलवा के धूमनगर गांव में लोगों ने तेंदुआ को देखा था, जिसे बाद में वनकर्मियों को पगमार्क भी मिले थे। उसके बाद यूपी के वन विभाग की टीम गांव में कैम कर तेंदुए को ट्रैकिंग करके की कोशिश की। वही दोनों राज्यों के वनकर्मि...