बहराइच, मार्च 5 -- मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज के मोहकमपुरवा गांव निवासी जल बरसी पत्नी रामखेलावन मंगलवार शाम सात बजे अपने खेत की तरफ गई थी। उसी दौरान तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। महिला ने संघर्ष कर अपनी जान बचाई, इसी दौरान महिला को बचाने आए बेचन लाल पुत्र नींबू लाल को भी तेंदुए ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ एक बार फिर खेतों की तरफ भाग गया ग्रामीण तत्काल दोनों घायलों को सुजौली पीएचसी लेकर आए,। दोनों घायलों का इलाज कर चिकित्सकों ने मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया है। सुजौली रेंज के वन दरोगा अनिल कुमार और वाचर मुनीम मौके पर पहुंचे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.