बलरामपुर, फरवरी 26 -- पचपेड़वा, संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे परसरामपुर गिद्धवा गांव में दो दिन पूर्व तेंदुए के हमले से 25 वर्षीय मंजू मौर्य पत्नी रमेश्वर की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम गांव में ट्रैपिंग कैमरे के जरिये तेंदुए की निगरानी कर रहा है। जांच में घटना स्थल पर तेंदुए के पगचिन्ह वन विभाग को मिले हैं। विभाग की ओर से मृतक महिला के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं दूसरी ओर महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को वन क्षेत्र की ओर न जाने की अपील कर रही है। बीते बुधवार को मंजू मौर्या भांभर रेंज के जंगल की ओर लकड़ी बीनने गई थीं। इसी बीच घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें अपने जबड़े में जकड़कर जंगल की ओर घसीट ले गय...