लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के बेलरायां रेंज में बुधवार रात फॉर्म हाउस में घुसकर तेंदुआ सात साल की बच्ची को खींच ले गया और उसकी जान ले ली। इस घटना से वन विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। रात भर गांव वाले बच्ची का शव रखकर रोते रहे। वन विभाग के अफसरों की हिम्मत मौके पर जाने की नहीं हुई। सुबह से किसान यूनियन के पदाधिकारी भी पहुंच गए और शव पुलिस-वन विभाग को सौंपने से इनकार कर दिया। कई थानों का फोर्स गांव में लगाया गया है। फुटहा फार्म निवासी जोगा सिंह की 7 वर्ष की बेटी सिमरन बुधवार रात घर में मौजूद थी। वह खाना खा रही थी। अचानक घर में घुसे तेंदुए ने उसे जबड़े में दबोच लिया और लेकर भाग निकला। परिजन उसके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक तेंदुआ बालिका को खींचकर दूर निकल गया। कुछ देर बाद बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.