लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- दुधवा बफर जोन मैलानी रेंज के नारंग गांव में खेती की रखवाली कर रहे दो युवको को तेंदुआ ने हमला करके घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हालांकि वन विभाग ने अब तक हमलावर वन्यजीव की पहचान का दावा नहीं किया है। मैलानी रेंज के नारंग गांव में गौतम (33) और रामसरन (38वर्ष) अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। अचानक जंगल से निकलकर आए तेंदुआ ने दोनों पर हमला कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास खेतो में काम कर रहे ग्रामीणो ने शोर मचाकर तेंदुआ को भगाया। घायल दोनों युवकों को प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र से उपचार के बाद ओयल जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पंहुचे वन क्षेत्राधिकारी एसके श्रीवास्तव ने आसपास खेतो और जंगल में काम्बिग की लेकिन तेंदुआ की कोई लाकेशन नही मिली। वन...