बहराइच, मार्च 16 -- मिहींपुरवा। घर से बाहर निकले अधेड़ पर देर रात तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें वह गम्भीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी मिहींपुरवा भेजा गया है। कतर्निया वन्य जीव प्रभाग के सुजौली ग्राम पंचायत के सुजौली निवासी ओम प्रकाश शुक्ला(46)घर से बाहर पेशाब करने निकले थे। बाहर तेंदुए बैठा हुआ था। उसने झपट्टा मार दिया। घरवाले उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली ले गए जहां से सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया। लगातार दूसरे दिन तेंदुए का हमला हुआ है जिसमें व्यक्ति घायल हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...