संवाददाता, अगस्त 17 -- बिजनौर में पिता ने बेटे की तेंदुए से जान बचाई। जब सुबह नजीबाबाद के मंडावली थाना क्षेत्र के नीम वाली वन क्षेत्र में पशु चराने गए वन गुर्जर पर गुलदार ने हमला कर दिया। बेटे की चीख सुनकर करीब 250 मीटर दूर डेरे से पहुंचे 65 वर्षीय पिता ने डंडा लेकर गुलदार का मुकाबला किया। करीब पांच मिनट तक चले संघर्ष के बाद गुलदार बेटे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में युवक के हाथ और कंधे पर पंजों के वार से चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।पशु चराने के दौरान तेंदुए ने बोला हमला मोथला उर्फ नीम वाली वन क्षेत्र में वन गुर्जर रफी (33) अपने परिवार के साथ डेरा बनाकर रहते हैं। रविवार सुबह करीब आठ बजे रफी गाय-भैंस चराने जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक...