अमरोहा, मार्च 28 -- मंडी धनौरा। क्षेत्र में तेंदुए को लेकर बनी दहशत के बीच वन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। ग्रामीणों को खेतों में समूह बनांकर कृषि कार्य करने व शाम के समय जल्द घर लौटने की अपील की गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों गांव नीलीखेड़ी व झुंडपुरा में पशुओं को निशाना बनाने के बाद अब भी तेंदुए की सक्रियता क्षेत्र में बनी है, इससे पशुपालक खासे परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आए दिन जंगल और खेतों के आसपास देखा जा रहा है, जिसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं वन अधिकारियों ने छोटे बच्चों को अकेले जंगल या खेतों की ओर न भेजने की अपील की है। वन क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.