रामपुर, फरवरी 11 -- मसवासी। क्षेत्र के गांव हुसैनगंज के जंगल में शिकारियों के जाल में फंसे तेंदुए की उपचार के दौरान मौत के मामले में पीपुल फॉर एनिमल्स संस्था के सदस्य महेश भारद्वाज ने संस्था की चेयरपर्सन मेनका गांधी सहित उच्चाधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से शिकायत कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संस्था के सदस्य ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। बता दें कि हुसैनगंज के जंगल में शिकारियों के जाल में तेंदुआ फंस गया था। दो दिन तक तेंदुआ शिकारियों के जाल में फंसा रहा। जाल से छुटने के प्रयास में तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया ओर दो दिन तक तड़फता रहा लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। हांलांकि ग्रामीणों ने जंगल में वन्य जीव की आवाज सुनाई देने की जानकारी वन विभाग को दी थी। इसके बावजूद भी वन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.