रामपुर, मार्च 3 -- क्षेत्र के फाजलपुर गांव के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार को नाराज किसानों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है पिछले कई दिनों से तेंदुआ जंगल और आसपास के खेतों में देखा जा रहा है। सोमवार को उसे पेड़ों पर उछल-कूद करते हुए भी देखा गया, जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुई। जंगल मे तेंदुए के होने पर लोगों में भय और बढ़ गया। किसानों का कहना है कि तेंदुए के डर से वे खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं और बच्चों को एहतियातन घरों में ही रखा जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि अभी तक गांव में वन कर्मियों द्वारा कांबिंग तक नहीं की गई है...