रामपुर, अप्रैल 2 -- क्षेत्र के गांव घोसीपुरा-पट्टीकलां के जंगल और गन्ने के खेतों में देखे गए तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम द्वारा बुधवार को कांबिंग अभियान चलाया गया लेकिन इस दौरान तेंदुए के कोई पदचिन्ह नहीं मिल सके। वन दरोगा कुलवीर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध स्थानों पर सघन कांबिंग की गई लेकिन तेंदुए की मौजूदगी के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। इसके बावजूद एहतियातन आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और कांबिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। बीते रविवार की रात ग्रामीणों द्वारा गन्ने के खेत में तेंदुए के दिखने का दावा किया गया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अकेले खेतों की ओर न जाएं। किसी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.