तेंदुए का शिकार बनी बच्ची के माता-पिता से मिले सांसद, दिया मदद का भरोसा
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- तेंदुए के हमले में अपनी सात साल की इकलौती बेटी गंवाने वाले जोगा सिंह के परिवार से मिलने शुक्रवार को सांसद उत्कर्ष वर्मा पहुंचे। उन्होंने जोगा सिंह और उनकी पत्नी को दिलासा देने के साथ ही मदद का भरोसा भी दिया। बेलरायां वन रेंज में सिंधौना के फुटहा फार्म निवासी जोगा सिंह की सात वर्षीया बेटी सिमरन को 25 मार्च की शाम करीब सात बजे तेंदुआ घर के भीतर से तब उठा ले गया था, जब वह खाना खा रही थी। घरवाले और आसपास के लोग तेंदुए के पीछे भागे लेकिन तेंदुआ सिमरन को लेकर गायब हो गया था। काफी खोजबीन करने पर अगले दिन सिमरन की क्षत-विक्षत लाश गेहूं के खेत में पड़ी मिली थी। परिवार और गांव के लोगों समेत सिख संगठन ने लाश रखकर 18 घंटे प्रदर्शन किया था। काफी समझाने और आर्थिक सहायता आदि के आश्वासन के बाद उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए लाश उठाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.