तेंदुए का फर्जी एआई वीडियो वायरल कर मचाई दहशत, वन विभाग ने पकड़ा
संभल, अगस्त 28 -- सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यूज और लाइक्स बटोरने की चाहत में एआई का गलत इस्तेमाल करना एक युवक को भारी पड़ गया। गुन्नौर क्षेत्र के गांव ईसमपुर डांडा में तेंदुआ दिखाई देने का फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने वीडियो खुद तैयार करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद वन विभाग ने उसे लिखित हिदायत देकर छोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारी बृजमोहन ने बताया कि सोशल मीडिया पर तेंदुए का वीडियो वायरल होते ही इलाके में हलचल मच गई। वीडियो में ईसमपुर डांडा गांव के आसपास तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और वीडियो की वास्तविकता जांचने के लिए गांव पहुंची। जांच के दौरान वीडियो संदिग्ध पाया गया। तकनीकी जांच और वीडियो के स्रोत का पता ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.