लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में तेंदुओं की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों के घर के बाहर रात में सोने पर रोक लगा दी है। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों के साथ वन विभाग विद्युत निगम की भी मदद ले रहा है। दुधवा बफर जोन के क्षेत्रों में लगातार रात के वक्त वन्यजीवों की मौजूदगी दिखती है। कई बार तेंदुओं ने रात को हमले किए हैं। तीन दिन पहले ही तेंदुआ घर के बाहर सो रही महिला को चारपाई से खींचकर ले गया था। इससे पहले खुले फार्म हाउस में घुसकर एक बच्ची को उठा ले गया था। यह भी पढ़ें- खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर तेंदुए का हमला, जख्मी बेलरायां रेंज के सिंगहा, सिधौना, बनवीरपुर, मूर्तिहा, भेडौरी, उमरा, दलराजपुर, रमुआपुर, कश्यप नगर, खैरटिया और सहिजना समेत 11 गांव तेंदुए के ...