पीलीभीत, सितम्बर 7 -- पूरनपुर। क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए पालतू कुत्तों का चुन चुन कर शिकार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले किसान नेता के घर और ढाबे पर मौजूद पालतू कुत्तों को निवाला बनाने के बाद शनिवार रात तेंदुआ एक फार्मर के खेत में देखा गया।

किसान नेता की मांग किसान नेता ने वीडियो वायरल कर वन विभाग से वन्यजीवों को पकड़कर जंगल में छुड़वाने की मांग की है। हमले न रुकने पर किसान नेता ने तेंदुओं से अपने स्तर से सुरक्षा करने की चेतावनी दी है। पूरनपुर क्षेत्र पिछले दो महीनों से तेंदुओं के आतंक से थर्राया हुआ है। आए दिन तेंदुओं की चहलकदमी और हमले की घटनाएं सामने आ रहीं हैं।

हालात में बढ़ती गंभीरता भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के हरजीत सिंह सिद्धू ने वीडियो वायरल कर वन्य जीवों के बढ़ रहे हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि ...