तेंदुआ पकड़े जाने के बाद भी गांवों में दहशत बरकरार, वन विभाग ने की कॉम्बिंग
पडरौना, मई 11 -- विशुनपुरा/जटहां बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। जटहा बाजार थाना क्षेत्र से दो दिन पहले पकड़े गए तेंदुए को गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया है, लेकिन ग्रामीण अब भी दहशत से उबर नहीं पा रहे हैं। रविवार को माघी कोठिलवा गांव के धूमनगर में आम के बगीचे के पास तेंदुए के पदचिह्न होने की अफवाह फैल गई। सूचना मिलते ही गांव में फिर से हलचल मच गई और लोगों ने तेंदुए के दोबारा आने की आशंका जताते हुए वन विभाग को जानकारी दी।
तेंदुए के पदचिह्न की अफवाह सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में कॉम्बिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आम के बगीचे के पास पदचिह्न होने की बात बताई, जिस पर टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के बाद वन विभाग ने स्पष्ट किया कि मिले निशान तेंदुए के नहीं हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.