रामपुर, दिसम्बर 9 -- तेंदुआ पकड़ने को लेकर वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाह कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। जबकि विभागीय अधिकारी सूचना मिलने के बाद भी मौके पर जाना गवारा नहीं समझ रहे हैं। दरअसल, बीते लगभग तीन माह से तेंदुआ धर्मपुर उत्तरी, जमना -जमनी, बेलवाडा, कुंदनपुर आदि गांवों के जंगलों में अपनी चहलकदमी से ग्रामीणों में खौफ बनाए हुए है। तेंदुए ने अब तक कई गोवंशीय पशुओं और कुत्तों को अपना निवाला बनाकर लोगों में दहशत पैदा कर दी है। रविवार देर रात कुंदनपुर के खादर में सरदार परमजीत सिंह के फार्म हाउस के सामने खेतों में तेंदुआ चहलकदमी करते देखा गया था। मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन मंगलवार तक भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। तेंदुए के खुले में घूमने से ग्रामीण खौदजदा हैं। दिन छिपते ही ग्रामीण घरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.