संभल, फरवरी 21 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिरसानाल-सलखना के जंगल में 17 फरवरी की दोपहर गन्ने के खेत में दिखे तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया है। तेंदुआ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तीन कैमरे भी लगाए हैं। तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधी गई बकरी ही बीमार हो गई है। ऐसे में बकरी को पिंजरे से निकाल लिया गया है, अब खाली पिंजरा गन्ने के खेत में लगा हुआ है। क्षेत्र में कोई गतिविधि नहीं हुई हैं लेकिन ग्रामीणों में तेंदुआ की दहशत बनी हुई है। सिरसानाल और सलखना गांव के जंगल में फसलों की सिंचाई के लिए नहर बनाई जा रही नहर की पैमाईश के दौरान 17 फरवरी की दोपहर नहर विभाग के जेई व ग्रामीणों को गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया था। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ने के लिए न केवल जंगल में पिंजरा लगाया बल्कि तेंदुआ की गतिविधियों ...