पूर्णिया, जून 14 -- रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी स्थित चकला मोर जमुर बहियार में ग्रामीणों के द्वारा एक तेंदुआ संग दो शावक देखे जाने का दावा करने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। एक तेंदुआ को लोग पहले ही मार चुके हैं। वन विभाग के पूर्णिया डीएफओ राजीव रंजन शनिवार को टीकापट्टी पहुंचे। यह भी पढ़ें- गन्ने के खेत में दो शावकों के साथ दिखी मादा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशततेंदुए के बारे में जानकारी श्री कालिका हिंदी नाट्य समिति के मंच से ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तेंदुआ दिन में नहीं निकलता। रात में निकलता है। तेंदुआ अगर दिखाई देता है तो तत्काल इसकी सूचना दें। तेंदुआ मनुष्य से काफी दूर रहता है। डरने की बात नहीं है। तेंदुआ जल्दी मनुष्य पर हमला नहीं करता है। हां अगर उसे लोगों के द्वारा छेड़छाड़ या घेरा जाता है तब ...