पूर्णिया, जून 9 -- रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली प्रखंड के टीकापट्टी क्षेत्र में तेंदुआ का आतंक एक बार फिर लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। वन विभाग द्वारा तेंदुआ को पकड़ने के लिए किए जा रहे तमाम प्रयास अब तक सफल नहीं हो सके हैं। ड्रोन कैमरे से तलाश और ऑटोमैटिक पिंजरा लगाने के बावजूद तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से बाहर है। इस बीच ग्रामीणों ने एक तेंदुआ के साथ दो शावकों को देखने का दावा किया है, जिससे इलाके में दहशत और बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को टीकापट्टी स्थित बैदिरा टोला के समीप एक तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ देखा गया। सूचना फैलते ही आसपास के गांवों में भय का माहौल बन गया। लोगों ने खेतों और बहियार की ओर जाना कम कर दिया है तथा रात के समय घरों से निकलने से भी परहेज कर रहे हैं。 यह भी पढ़ें- तेंदुआ की तलाश में वन विभाग की कवायद जार...