घाटशिला, अप्रैल 9 -- पोटका। पोटका प्रखंड के तेंतलापोड़ा पंचायत अंतर्गत तिलाईडीह के जन वितरण प्रणाली दुकानदार सलौती माझीयान ने फरवरी, मार्च- 2026 का राशन कार्डधारियों को नहीं बांटा है। जबकि उनका वितरण रिपोर्ट 100 प्रतिशत का है। यह आरोप पंचायत के पूर्व पंसस छोटु मुंडा ने लगाया है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत जंगल क्षेत्र में आता है। यहां पर मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता है। जिला की ओर से जविप्र दुकानदार को ऑफ लाइन से खाद्यान्न वितरण करने का आदेश दिया है। खाद्यान्न वितरण हुआ नहीं है। लेकिन रिपोर्ट शत-प्रतिशत ऑफ लाइन में दिखाया जा रहा है। इनके दुकान में 750 कार्डधारी हैं जिन्हें राशन नहीं मिला है। छोटू मुंडा ने कहा कि इसी सप्ताह के अंदर कार्डधारी एमओ कार्यालय का घेराव करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.